दरभंगा / जाले : भाकपा माले जाले कमिटि के कार्यकर्ता मो. मिथुन एवं उनकी पत्नी लाडली बेगम पर गररी स्थित आवास पर हुए कातिलाना हमला के खिलाफ और पुलिस प्रशासन की सुस्ती के खिलाफ भाकपा माले प्रखण्ड कमिटि के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया जो गररी, समधिनिया, से चलकर मोदी पोखर, कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए प्रखण्ड कार्यालय पर सभा में तब्दील हो गया।

मार्च का नेतृत्व करते हुए उदय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटि सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि जाले प्रखण्ड में आये दिन अपराधी का मनोबल इतना बढा हुआ है कि दिन के उजाले में माले कार्यकर्ता का गला रेत दिया जाता है। इससे आदमी डरा सहमा हुआ असुरक्षित महसूस कर रहा है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जाले पुलिस को इतना फुर्सत नहीं है कि डीएमसीएच ईलाजरत घायल दम्पति की जिज्ञासा भी नही ले पाया है। माले नेता ने कहा कि अपराधी को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीड ट्रायल नहीं चलाया जाता है, तो जाले थाना घेरो आंदोलन खड़ा किया जाएगा। सभा को माले नेता गणेश राम, मो. गौस, मदन कुमार, शोभा देवी, चन्देश्वर मंडल, नरेश पंडित, बिन्दा देवी, सुरतिया देवी आदि ने संबोधित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !