लखनऊ (मुकेश कुमार) : राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर एक टप्पेबाज ने सवारी बन बैटरी रिक्शा पर बैठ चालक को झांसा दे बैट्री रिक्शा लेकर रफूचक्कर हो गये । पीड़ित ने स्थानीय थाना आशियाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

मुराइन खेड़ा भदरूख बंगला बाजार निवासी पीयूष रावत पुत्र ललन प्रसाद पेशे से बैट्री रिक्शा चलाते है । पीड़ित के मुताबिक रविवार दोपहर 12:00 बजे ओमेक्स मोड़ के पास एक युवक ने सेक्टर एन चलने के लिऐ रिक्शे पर बैठ गया एक मार्बल शाप के पास रिक्शा रुकवा दस मिनट में आने की बात कह दुकान में चला गया इसी दौरान वह पानी पीने
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद :: 24 नवंबर को DMCH ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जदयू कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
रिक्शा छोड़ हैंडपंप के पास गया था लौटकर देखा तो रिक्शा गायब था दुकान के भीतर जाकर दुकानदार से पूछा तो दुकानमालिक ने बताया कि वह तो रिक्शा लेकर चला गया है । पीड़ित को अपने साथ ठगी का एहसास होने पर स्थानीय थाना आशियाना पर पहुँचकर लिखित शिकायत की है । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !