Breaking News

‘भारत’ को टक्कर देने को तैयार पवन सिंह की फ़िल्म”मैंने उनको सजन चुन लिया”, ईद पर हो रही है रिलीज

पटना (सोनू निगम) : भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह एक फिर से बॉलीवुड के किंग सलमान खान को टक्कर देने वाले हैं।यह खबर आपको थोड़ी सी चौकायेगी.लेकिन दरसल मामला इन दोनों सुपरस्टारो की फ़िल्म से जुड़ा हुआ हैं,क्योकि हर साल पवन सिंह का टक्कर सलमान खान से फिल्मो को लेकर अक्सर होता रहता हैं।यह खबर इन दिनों

सोशल मीडिया में खूब वाहवाही लूट रही है।इस ईद पर पवन सिंह अभिनीत फिल्म”मैंने उनको सजन चुन लिया”रिलीज हो रही हैं।फ़िल्म में लम्बे अन्तराल के बाद पवन के साथ काजल राघवानी की जोड़ी बनाई गई है।अम्बर खुशी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता बुच्ची सिंह,एसपी चौधरी व अजय चौधरी है ,जबकि छायाकंन व

निर्देशन देवेंद्र तिवारी ने किया है,संगीत दिया है छोटे बाबा व गीत लिखे है मनोज मतलबी ,सुमित चंद्रवंशी,जाहिद अख़्तर व प्रचारक सोनू निगम है।वही बॉलीवुड के किंग सलमान खान की फ़िल्म”भारत”भी ईद के मौके पर रिलीज किया जा रहा है।बरहाल” मैंने उनको सजन चुन लिया” पूरी तरह से रोमांटिक परिवारिक संगीतमय फ़िल्म है।फ़िल्म की कहानी टाईटल को हद तक जस्टिफाई करता है। फ़िल्म इन दिनों सोशल मीडिया में हॉट केक की तरह गर्म है ,सबसे दिलचस्प बात है कि फ़िल्म की समीक्षता ट्रेड पंडितो ने अभी से ही करना शुरू कर दिया है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …