पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने आज पर्यटन मंत्री के रूप में आज पुराने सचिवालय स्थित अपने कक्ष में पदभार संभाल लिया है। इस दौरान पर्यटन मंत्रालय के प्रधान सचिव रवि परमार समेत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कृष्ण कुमार ऋषि इससे पूर्व कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के मंत्री थे, लेकिन अब उन्हें नई जिम्मेदारी के रूप में पर्यटन विभाग का प्रभार दिया गया है, जिसकी जिम्मेदारी आज से उन्होंने संभाल ली है।

पर्यटन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी लेने के बाद कृष्ण कुमार ऋषि ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में बिहार में असीम संभावनाएं हैं। अब मुझे इस मंत्रालय का प्रभार मिला है।

तो मेरी कोशिश होगी कि यहां कुछ नई अपेक्षाओं के साथ कुछ नया हो, ताकि बिहार पर्यटन के क्षेत्र में और भी बेहतर हो सके। बिहार सरकार इसके लिए सदैव समर्पित भाव से काम करती रही है। हमें पूर्ण रूप से विश्वास है कि बिहार में पर्यटन नए युग के रूप में उभरेगी। इसके लिए हम मिलकर काम करेंगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि विभाग एक टीम वर्क होता है। एक टीम की तरह काम करने से हर लेवल पर काम दिखता है। इसलिए आज इस विभाग के सारे अधिकारी भी यहां मौजूद हैं, जिनके साथ हम पर्यटन को लेकर मंत्रणा भी करेंगे।

बिहार अब किसी मायने में पीछे नहीं है। हमने कला संस्कृति युवा विभाग में भी अभूतपूर्व कार्य किये हैं और यहां भी हम मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के वीजन के अनुसार पर्यटन के क्षेत्र में नई जोश के साथ काम करेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !