लखनऊ (रामकिशोर रावत) : वट सावित्री पूजन के अवसर पर बाल चौपाल द्वारा राष्ट्रीय वृक्ष बरगद की दिनप्रतिदिन घटती जा रही संख्या के प्रति लोगों को जागरूक करके अधिक से अधिक संख्या में बरगद लगाने और बचाने के उद्देश्य से ” बरगद बचाओ ” अभियान की शुरूआत पर्यवावरणविद अनूप मिश्रा अपूर्व के संयोजन में की गयी ।

बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व ने शहर में कयी जगहों पर बरगद पूजने आई महिलाओं को वट वृक्ष का महत्व बता कर उन सभी को बरगद रक्षा का संकल्प दिलाया । उन्होंने महिलाओं की ग्रीन ब्रिगेड गठित करके सभी से इस भीषण गर्मी में बरगद सहित अन्य पेड़ – पौधों को पानी देने की अपील की । अनूप मिश्रा अपूर्व ने शहर में बरगद की संख्या पता करने की मुहिम भी शुरू की है और शहर वासियों से घर के आस पास लगे बरगद के साथ सेल्फी लेकर 9918317707 नंबर पर पेड़ से जुड़े डिटेल्स व्हाट्सएप करने को कहा है ।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
यह अभियान 3 जुलाई तक चलेगा उसके बाद वन विभाग , पर्यवावरण विद एवं सामाजिक संघटनों के सहयोग से अधिक अधिक संख्या में बरगद का पौधा लगाने की पहल 5 जुलाई से की जायेगी । इस अभियान से विशेषकर बच्चों को भी जोड़ा गया है और उन्हें ग्रीन कॉम्बेट्स बनाकर जिम्मेदारी दी गयी है । जनसामान्य को वट वृक्ष का आध्यात्मिक , चिकित्सीय और पर्यावरणीय आदि महत्व बताकर बरगद के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ने के लिये संकल्प पत्र भराया जायेगा ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !