नई दिल्ली : सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए काम करने वाली संस्था मिथिलालोक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ बीरबल झा ने संजय कुमार झा को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का भले हीं देर से लेकिन निश्चित रूप से यह स्वागतयोग्य निर्णय है।
मिथिला के यंगेस्ट लिविंग लीजेंड के रूप में माने जाने डॉ बीरबल झा ने आगे कहा “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम को सरकारी व्यवस्था के संतुलन की आवश्यकता के मद्देनजर उचित माना जाना चाहिए और साथ ही यह सामाजिक संरचना के लिए भी उचित है । यह समावेश राज्य सरकार के कामकाज में मिथिला के उचित प्रतिनिधित्व का मार्ग प्रशस्त करेगा।”
डॉ बीरबल ने आगे कहा “संजय झा, जिन्होंने मंत्रिपरिषद में न रहते हुए भी बहुत काम किया है, उनकी योग्यता, कार्यों और बिहार के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता के मद्देनजर एक मंत्री पद के हकदार रहें हैं।”
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
मंत्री संजय झा को हमेशा विशेष रूप से मिथिला की विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल देखा जाता रहा है।
बहुचर्चित मिथिलालोक फाउंडेशन के तत्वावधान में 2016 में दिल्ली से शुरू किए गए “पाग बचाओ अभियान” के दौरान, संजय जी ‘पाग मार्च ’के माध्यम से सड़कों पर भी उतरे थे। अन्दोलन का परिणाम था कि 2017 में केंद्र सरकार ने मिथिला की सांस्कृतिक प्रतिक चिन्ह ‘ पाग ‘ पर डाक टिकट जारी किया। सांस्कृतिक समारोह के अलावा गणमान्य लोगों को सम्मानित करने में पाग का इस्तेमाल किया जाता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !