दरभंगा : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का अधिक महत्व है। छठ पर्व मुख्य रूप से सूर्यदेव की उपासना का पर्व है। छठ में पहले दिन अस्तांचल सूर्य व दूसरे दिन उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने की परम्परा है। लेकिन गरीब लोग सामानों की खरीददारी के लिए परेशान रहते हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा नीलम पंसारी ने स्थानीय जीतू गाछी स्थित श्याम बाबा मंदिर परिसर में कहा कि जो जरूरतमंद गरीब, दलित एवं महादलित के बीच पीतल के सूप में नारियल, गाजर, नींबू, केला, सिन्दूर, अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री तथा रुपए रखकर वितरण किया जा रहा है।

साथ ही गरीब बच्चों के बीच नये कपड़े का भी वितरण किया जा रहा है, ताकि वो भी खुशी-खुशी त्योहार मना सकें।

मौके पर समिति की सचिव मधु सरावगी, कोषाध्यक्ष मधु चौधरी, किरण बूबना, स्वीटी केडिया, प्रेरणा लाठ, श्वेता लाठ, सुलोचना केडिया, नूतन केडिया, मनीषा जसराजपुरिया, आशा गुप्ता, स्नेह लता जैन, पुनीता केडिया, अनिता जाजोदिया, उमा पंसारी, सुनीता अग्रवाल, नीलम जैन आदि ने सहयोग किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !