Breaking News

बेटियों की शादी के लिए मारवाड़ी महिला समिति की अनूठी पहल, चहुंओर हो रही तारीफ

दरभंगा : जरूरतमंद लोगों की बेटियों के शादी के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने अनूठी पहल की है।

मंगलवार को जीतुगाछी स्थित श्याम बाबा मंदिर परिसर में दो लड़कियों की शादी में मदद पहुंचाने के लिए साड़ी, लहंगा, पंखा, कुकर, घÞडी, केशरौल सेट, किचन का सामान, कम्बल के साथ-साथ नगद रूपये देकर मदद की गई है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों को मदद करने में मन की शांति मिलती है और इस तरह की सेवा करने का मौका किस्मत वाले को ही नसीब होता है।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा नीलम पंसारी, सचिव मधु सरावगी, स्नेह लता जैन, आशा गुप्ता, किरण बुबना, स्वीटी केडिया, चंचल केडिया, पद्मा लुहारूका, सुलोचना केडिया, कविता टिवड़ीवाल, पिंकी गुप्ता, नीलम जैन, नीलम चौधरी, पूजा केडिया, किरण केडिया आदि मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …