राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रदेश सरकार का कहना है कि पिछले छह महीने में राज्य में विरोध प्रदर्शनों के दौरान 21 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में सपा के राकेश सिंह के सवाल पर यह लिखित जवाब में यह बात कही। जवाब में कहा गया कि पिछले छह माह के दौरान दंगों, धरना-विरोध प्रदर्शनों के दौरान 21 लोग मारे गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए और 61 लोग आग्नेयास्त्रों के कारण घायल हुए। राकेश सिंह ने यह जानना चाहा था कि पिछले छह माह के दौरान दंगों, धरना-विरोध प्रदर्शनों के दौरान कितने लोगों की मौत हुई है। सिंह ने यह भी पूछा कि क्या सरकार इन घटनाओं में मारे गये लोगों के परिजन को मुआवजा देगी इस पर योगी ने कहा जी नहीं।
Check Also
एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …
कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !