Breaking News

मास्टर प्लान :: “ग्रेटर दरभंगा” का 191.68 वर्ग किलोमीटर होगा निर्माण, नोटीफिकेशन जारी

डेस्क : नगर निगम के प्लानिंग एरिया की घोषणा नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कर दी गई हैं, नये सिरे से विस्तार के बाद दरभंगा शहर 191 वर्ग किलोमीटर तक फैल जायेगा। मालूम हो की पूर्व में 19 वर्ग के क्षेत्र मे फैले दरभंगा के विस्तार की तैयारी दरभंगा के तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर शुुुरू की गई थीं। 

शहर के विस्तार के साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट और दिल्ली मोड स्थित बस स्टैंड सहित कई क्षेत्र दरभंगा नगर निगम के अंतर्गत आ जायेंगे। नयें ग्रेटर दरभंगा में जहां पूरब के उत्तरी भाग से दरभंगा सीडी ब्लाॅक के बिजुली, भवानीपुर, ढोई से होते हुए बहादुरपुर सीडी ब्लाॅक के खोजकीपुर, सेंदुर गोपाल दक्षिणी , अहमद सुजवाला, पश्चिमी में केवती रनवे सीडी ब्लाॅक के माधोपुर, मनियारी, हनुमाननगर के जगतपुर । वहीं उत्तर में असरफपुर से होते हुए पश्चिमी भाग के मोहनन मठ, दक्षिणी भाग के बहादुरपुर, रामनगर से हाजीपुर, महम्मदपुर सिंदौर से पश्चिमी के जगतपुर से लेकर कुल 186 गांव शामिल होगें। जिसे लेकर प्लानिंग एरिया को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

नये नोटिफिकेशन के तहत बस स्टैंड अब नगर निगम के अधीन आयेगा, मालूम हो की कैदराबाद स्थिति बस स्टैड निगम द्वारा संचालित होता था, और यह निगम के आय का बड़ा श्रोत था। नया बस स्टैंड नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और फिलहाल नगर विकास विभाग के अधीन है, जिससे निगम की आय में गिरावट आयी है।

नये नोटिफिकेशन के बाद शहर का दायरा 191.68 वर्ग किलोमीटर मे फैल जायेगा। नये आयोजन क्षेत्र का गठन 20 वर्षों को ध्यान में रख किया गया है। इसके तहत अब होने वालें निर्माण बिल्डिंग बाईलॉज के तहत होगा, जिससे शहर का चौमुखी विकास के द्वार खुलेंगे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *