Breaking News

वंदे भारत ट्रेन :: 15 फरवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, दिल्ली से वाराणसी के लिए पूर्णतः एसी एक्सप्रेस

डेस्क : दिल्ली से वाराणसी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1,850 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,520 रुपये होगा. किराये में खानपान सेवा शुल्क भी शामिल है. पीएम इस ट्रेन को 15 फरवरी को हरी झंडी दिखाएंगे. 

अधिकारियों ने बताया कि वापसी यात्रा के दौरान चेयर कार की टिकट का किराया 1,795 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव कार टिकट का किराया 3,470 रुपये होगा.
इतनी ही दूरी के लिए शताब्दी ट्रेनों के किराये की तुलना में चेयर कार का किराया 1.5 गुना है और प्रीमियम ट्रेन में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित किराये से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1.4 गुना अधिक है.

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी 15 फरवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन में दो श्रेणियां-एक्जीक्यूटिव और चेयर कार हैं और इनमें भोजन की कीमत अलग-अलग है. नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव श्रेणी में सुबह की चाय, नाश्ते और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे, जबकि चेयर कार के यात्रियों को इन सब के लिए 344 रुपये देने होंगे.

वहीं, नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार के लिए क्रमश: 155 रुपये और 122 रुपयों का भुगतान करना होगा. वाराणसी से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार में क्रमश: 349 रुपये और 288 रुपये देने होंगे.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *