दरभंगा : सरकार के अपर सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार पटना के पत्रांक-1222/ खाद्य, पटना/दिनांक-08.03.2017, विभागीय अधिसूचना ज्ञापांक सं-1750 दिनांक-10.03.2016 तथा सामान्य प्रशासन विभाग का संकल्प-963 दिनांक- 20.01.2016 तथा सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना के परिपत्र सं-2342 दिनांक- 15.02.2016 के प्रावधान के आलोक में दरभंगा जिलान्तर्गत सदर दरभंगा/बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल के अंतर्गत रिक्त जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के चयन हेतु कार्यालय पत्रांक-1330 दिनांक- 20.11.2018 के द्वारा दैनिक जागरण एवं प्रभात खबर में दिनांक 30.11.2018 को पीआर न-12109/खाद्य 2018-19 द्वारा विज्ञापन का प्रकाशन किया गया था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन के आलोक में सदर दरभंगा/बेनीपुर/ बिरौल अनुमंडल के सभी प्रखण्ड एवं शहरी क्षेत्र दरभंगा व नगर परिषद बेनीपुर में निर्धारित तिथि / समय के अंदर प्राप्त आवेदन जो अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा/बेनीपुर/ बिरौल द्वारा जांचोपरान्त अनुशंसित है को जिला चयन समिति के विचारार्थ उपस्थापित किया गया तथा अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु मेधा सूची तैयार किया गया।
जिला चयन समिति द्वारा चयन सूची पर निर्णय के उपरांत दावा/आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2020 निर्धारित की गई है।
विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट darbhanga.nic.in देखें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
