डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस को लेकर अपने आवास पर शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बड़ी घोषणा की जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग इंस्टीच्यूट, सभी सिनेमा हॉल, जू-पार्क सभी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लेकिन सीबीएसई की परीक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं सरकारी कर्मी भी अल्टरनेट तरीके से इस दौरान दफ्तर आएंगे, ताकि सरकारी दफ्तरों में भीड़ ना हो।

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना को देखते हुए बिहार दिवस जो कि 22 मार्च को आयोजित था, वो भी नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के आयोजन को लेकर नई तारीख का एेलान बाद में किया जाएगा। किसी भी सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। स्कूल बंद रहने के दौरान मिड डे मील की राशि बच्चों के परिजनों के खाते में डाल दिए जाएंगे।
इस दौरान राज्य में किसी भी तरह का कल्चरल आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं सभी स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की सभी छुट्टियां रद कर दी गई हैं। पटना के पीएमसीएच के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। म्यूजियम बंद रहेंगे। जनता के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि एहतियातन ये कदम उठाए गए हैं, वहीं उन्होंने कहा कि नॉनवेज पर सरकार की तरफ से रोक को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं है। अभी 31 मार्च तक के लिए ये फ़ैसला लिया गया है और सोमवार को फिर इसपर फिर से समीक्षा की जाएगी। वहीं, 14 मार्च को पटना में होने वाले ‘बिहार स्टार्टअप कॉन्क्लेव’ के कार्यक्रम को भी बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने रद कर दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस हाई लेवल मीटिंग में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय सहित कई उच्चाधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। इसके साथ ही इसे लेकर क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इसकी भी चर्चा की गई।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि उच्च स्तरीय बैठकों के जरिए लगातार हम हालात की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एयरपोर्ट पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को इससे ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है, इसे लेकर एहतियात बरतने की जरूरत है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !