Breaking News
Home / व्यक्ति विशेष / गर्व :: मिथिला के लाल शंकर झा का छत्तीसगढ़ में डंका, हुए सम्मानित

गर्व :: मिथिला के लाल शंकर झा का छत्तीसगढ़ में डंका, हुए सम्मानित

डेस्क। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा में कार्यरत मिथिला के लाल शंकर झा को छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। शंकर झा को सम्मान मिलने पर मिथिलावासियों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है वहीं बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है।

 

 

गौरतलब है कि छ०ग० पुलिस विभाग द्वारा श्री शंकर झा (छ.ग. राज्य वित्त सेवा) को उनकी कर्मठता व कार्य-परायणता हेतु सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय छ०ग० में पदस्थ वित्त नियंत्रक श्री झा को उनके वित्तीय प्रबंधों में नेतृत्त्व क्षमता, वित्तीय अनुशासन, बजट संबधी कार्यों की समय-सीमा में शानदार सम्पादन क्षमता के मद्देनजर दिया गया। यह सम्मान पुलिस मुख्यालय के प्लानिग, प्रोविजनिंग, टेक्निकल सर्विस, ट्राफिक व रेल के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई है।

 

श्री झा को सम्मानित करते प्रशंसा पत्र (डी.ओ-लेटर) में श्री झा की कार्य के प्रति कर्मठता व वित्तीय प्रबंधनों के प्रति अनुशासन व समर्पण का विशेष उल्लेख किया गया है।

यह छ.ग. में बसे मिथिलावासियों के लिए गौरव की बात है, साथ ही मिथिला के लिए भी प्रसन्नता व गौरव की बात है कि उसका सपूत किसी प्रदेश के पुलिस विभाग के वित्तीय प्रबंधन व अनुशासन के शीर्ष पद पर रहते अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।

 

Check Also

गर्व :: मिथिला के लाल ‘शंकर झा’ छत्तीसगढ़ DGP द्वारा हुए सम्मानित

    A ” letter of Appreciation ” from the Director-General-Of Police,Chhattisgarh – It is …

उदयानाचार्य – मिथिला के शार्दुल नव-न्याय दार्शनिक व वेदान्त दर्शन के रक्षक

प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : मिथिला का अप्रतिम, वैदिक वांग्मय के फलक पर कई …

श्रीधर दास – चाणक्य की भूमिका में

शंकर झा की कलम से : मिथिला जिसे प्राच्य इतिहास काल में विदेह व तिरहुत के …