सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के विधायक, कुशेश्वरस्थान स्वर्गीय शशिभूषण हजारी की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के रामपुर राउत ग्राम अवस्थित उनकी निजी जमीन पर संपन्न करायी गयी। इस अवसर पर बिहार पुलिस के जवानों द्वारा 21 राउंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के द्वारा विधायक शशिभूषण हजारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया तथा जिला प्रशासन की ओर से भी उनके द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया।


अंत्येष्टि के अवसर बिहार विधानसभा के उप-सभापति श्री महेश्वर हजारी, मंत्री मदन सहनी, विधायक श्री विनय चौधरी, विधायक श्री संजय सरावगी, विधायक श्री मिश्री लाल यादव, विधान पार्षद श्री अर्जुन सहनी, माननीया

विधायक श्रीमती स्वर्णा सिंह, दरभंगा से राजद प्रदेश महासचिव श्री सुनीति रंजन दास, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान व बिरौल, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं बिरौल तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !