सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : कमतौल स्थित मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं के सीबीएसई बोर्ड परिणाम में अपनी योग्यता सिद्ध करके विजय पताका लहराया है ।
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय
प्रथम वर्ष से ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंको के साथ पास होकर स्कूल का मान बढ़ाया । साक्षी कुमारी पिता – संजय चौधरी व माता – पूजा चौधरी की पुत्री ने 90.4% अंक लाके विद्यालय में टॉपर बनी । वहीं नंदनी कुमारी पिता – जितेंद्र प्रसाद व माता – रूबी देवी और निकेता कुमारी पिता – कुमार नागेश्वरनाथ व माता – रानी कुमारी की पुत्री ने 83.8% अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की ।

साथ ही साथ अनामिका कुमारी – 66% , जान्हवी कुमारी – 64.8% ,आकाश कुमार व रोहन कुमार 60.2% , मृतंगनी कुमारी , वीरेंद्र कुमार और प्रिया कुमारी ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है । विद्यालय के निदेशक सुमित कुमार ने सभी सफल छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त किये और उन्होंने कहाँ की गुणवक्तापूर्ण शिक्षा ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है ।

साथ ही साथ उन्होंने बहुत ही खुशी होकर ये बताया कि कमतौल का एकमात्र स्कूल ऐसा होने जा रहा है जहां 100% बच्चे सफल हुए है और 11वीं में विज्ञान व कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले बच्चों को बाहर जाने की कोई जरूरत नही है अब 11वीं व 12 वीं की पढ़ाई भी मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल में कराई जाएगी । मौके पर विद्यालय के नवनिर्वाचित प्राचार्य प्रदीप कुमार झा , धर्मेंद्र शाही , लीलाकान्त कामती , मुरारी कुमारी समेत सभी शिक्षकगण महजूद थे ।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !