Breaking News

बिहार :: सांसद कीर्ति झा आज़ाद ने दरभंगा डीएम के ओएसडी पर ठोका मानहानि का मुकदमा, दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 21 जनवरी को होगी सुनवाई

दरभंगा (विजय सिन्हा) : दरभंगा डीएम के ओएसडी डिसीएलआर पुष्पेश कुमार के विरूद्ध सांसद कीर्ति झा आजाद ने 50 लाख रूपये के मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मुकदमा दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज कराया गया है। सांसद ने कहा है कि ओएसडी पुष्पेश कुमार को 21 जनवरी को न्यायालय में उपस्थिति दर्ज करानी है। इसके लिए उन्हें सम्मन जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी ने उन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

सनद रहे कि ओएसडी ने सांसद पर न्योता देने के क्रम में गाली गलौज करने का आरोप लगाया था और इसकी लिखित शिकायत डीएम से लेकर अपने संघ के सदस्यों को भी दिया था। जिसके बाद सांसद ने चेतावनी दी थी कि गलत आरोप लगाने वाले अधिकारी माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे और उन्होंने यह कर दिया।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *