Breaking News

सनसनी :: पटना पुलिस और अपराधियों के बीच हिंसक मुठभेड़, गोलीबारी में क्यूआरटी के एक सिपाही की मौत से मचा हड़कंप

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : पटना में अपराधियों ने छापेमार कर रही एसएसपी की विशेष पुलिस टीम क्यूआरटी के एक सिपाही को गोली मार दिया । पुलिस ने भी अचानक हुए गोलीबारी का जवाब भी क्रास फायरिंग करके दिया । इसके बाद पुलिस ने भाग रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया । इधर अपराधियों की गोली से घायल सिपाही मुकेश कुमार सिहं ने फोर्ड हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया ।मृतक सिपाही मुकेश सिंह का घर आरा के धमार गाँव बताया जा रहा है । अपराधियों की गोलीबारी में एक सिपाही की मौत की खबर से पटना पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया । एसएसपी मनु महाराज समेत आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अपराधियो को पकड़ने में जुट गई । पुलिस के अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं ।

बताया जाता है कि मुकेश सिंह एसएसपी सेल में तैनात था. पटना आईजी नैय्यर हसनैन खां ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि अपराधियों की सूचना पर पुलिस बाईपास इलाके में छापेमारी के लिए गई थी.

इसी बीच अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद यह हादसा हुआ है. खबर लिखे जाने तक अपराधियों से भिड़ंत ऑपरेशन जारी था. दरअसल, मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा. इसी बीच अपराधियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *