डेस्क : राजधानी पटना में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये पुलिसकर्मी मुकेश सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान देकर पटना पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई. मुकेश के पार्थिव शरीर पर पुलिस अधिकारियों ने माल्यर्पण कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मुकेश के पार्थिव शरीर को आरा के उनके पैतृक गांव भेज दिया गया. 
इस मौके पर पटना एसएसपी मनु महाराज और सिटी एसपी अभियान अनिल सिंह के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे. मुकेश के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद से उनके घर में मातम पसर गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पटना में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में मुकेश सिंह नाम के एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. मुकेश सिंह एसएसपी सेल में तैनात थे.
दरअसल, अपराधियों के होने की सूचना पर पुलिस बाईपास इलाके में छापेमारी के लिए गई थी. इसी बीच अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें बाद सिपाही की मौत हो गई.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !