Breaking News

संसद में दरभंगा-मधुबनी के सांसदों ने मैथिली भाषा में ली शपथ, मिथिला वासियों को दिया सम्मान

डेस्क : दरभंगा-मधुबनी के सांसद गोपालजी ठाकुर और डॉ. अशोक कुमार यादव ने आज संसद में मैथिली भाषा में शपथ लेकर मिथिला का मान बढाया है। सांसद द्वय ने आज मिथिला के परम्परागत परिधान पहनकर संसद पहुंचे थे। गोपालजी ठाकुर पीला वस्त्र में थे और उनके सिर पर मिथिला पेंटिंग से सजा पाग था, जो मिथिला के परिधान को दर्शाता था। इधर मिथिला के परम्परा के अनुसार मैथिली में शपथ लेने पर लोगों में यहां भारी खुशी है और उन्हें बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है।

विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन सांसदों ने मां के दूध का कर्ज चुकाने के साथ-साथ मिथिला व मैथिली की अस्मिता का अभूतपूर्व सम्मान दिया है। उनके इस कार्य के लिए विद्यापति सेवा संस्थान तहे दिल से स्वागत करता है।

वहीं इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भाजपा के पंचायत अध्यक्ष के रूप में उन्होंने राजनीति शुरू की थी और आज सांसद के रूप में लोकसभा में शपथ ली है। उन्होंने कहा है कि सबका साथ- सबका विकास वे जन सेवा के लिए सदैब लोगों के बीच रहूंगा और लोगों के मान-सम्मान को कभी झुकने नहीं दूंगा और न ही दरभंगा के विकास को रूकने दूंगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …