दरभंगा : पोषण पखवाड़ा के तहत आईसीडीएस विभाग की ओर से जिला व प्रखंड स्तर पर कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. पखवारा के तहत जिला में करीब 3000 से अधिक आंगनवाड़ी सेविका गर्भवती महिलाओं के पोषण को लेकर विशेष अभियान चला रही है. आईसीडीएस सीडीपीओ सुरभि ने बताया कि पखवारा के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता को लेकर आंगनवाड़ी सेविका घरों में जाकर संपर्क अभियान चला रही है .महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य को लेकर जागरूक कर रही है .
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
गर्भवती महिला के लिए जरूरी 6 आहार
सेविका ने घर-घर जाकर महिलाओं व अन्य सदस्यों को बता रही है कि मां बनने से पहले औरत का खुद स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी है। मां की सेहत का असर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके लिए सही आहार का होना बहुत जरूरी है ताकि शरीर को सारे पोषक तत्व आसानी से मिल सकें,जिससे मां और होने वाले बच्चे को सेहत से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पोषक तत्वों का कमी से मां बनने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने खाने में कुछ जरूरी आहार शामिल करके आप गर्भाधारण के दौरान आने वाली परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं.

भरपूर पानी पीना अनिवार्य
शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है। इससे बॉडी में हार्मोंस का संतुलन बना रहता है और इनफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं।
- डेयरी फूड
गर्भाधारण के लिए हड्डियों को मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके लिए शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। अपनी डाइट में दूध,मक्खन,पनीर,अंड़े,दही और लस्सी को जरूर शामिल करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि इनका जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर मोटापा भी आ सकता है। - कार्बोहाइट्रेड से भरपूर आहार
साबुत अनाज,फल,बीन्स जैसे कार्बोहाइट्रेड से भरपूर आहार खाने से ब्लड शूगर का लेवल सामान्य रहता है। इससे फर्टिलिटी रेट भी बढ़ता है। - ओमेगा 3
ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्मोंस को संतुलित रखने का काम करता है। यह गर्भाधारण में भी बहुत मददगार है। इसके लिए आप अपनी डाइट में बादाम , अलसी , अखरोट , कद्दू के बीज , सूरजमुखी के बीज और मछली शामिल कर सकते हैं। यह तनाव दूर करने का काम भी करता है। - हैल्दी ऑयल
खाने में नारियल का तेल,जैतून,सरसों का शुद्ध तेल और कनोला ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे आपको पूरा पोषण मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें कि इनको ज्यादा गर्म न करें। इससे इनके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। - आयरन
खून की कमी होने पर भी प्रैग्नेंसी में परेशानी हो सकती है। अपने आहार में आयरन से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें। हरी सब्जियां,सूखे मेवे, काले चने इसका बढ़िया स्त्रोत हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !