पटना : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर पूरा देश अलर्ट पर है वहीं डब्ल्यूएचओ द्वारा इसे महामारी घोषित किया जा चुका है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बिहार सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित कर दिया है. इन केंद्रों पर 13 मार्च से लेकर अगले आदेश तक सारी गतिविधियां बंद रहेंगी.

बच्चों का शैक्षणिक कार्यक्रम भी स्थगित रहेगा, लेकिन पके हुए गर्म भोजन का वितरण नियमानुसार होगा. आईसीडीएस के निदेशक ने यह जानकारी गुरुवार की देर शाम को दी.

बता दें कि बिहार में अभी 1.5 लाख केंद्र संचालित हैं. हर केंद्र पर औसतन 40 बच्चे हैं. अब तक बिहार में एक लाख 32 हजार 186 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग अलग अलग पॉइंट्स पर हुई है.

स्वास्थ्य विभाग ने हर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 से 20 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार करवाए हैं. हर जिला अस्पताल में भी 5 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने का निर्देश दिया गया है. 15 जनवरी से अब तक 144 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !