अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना घटी, जब एक निहंग सिंह ने दुकानदार जसविंदर सिंह पर तलवार से हमला कर दिया, और उनके दोनों हाथों की अंगुलियां काट दीं। यह घटना 88 फीट रोड पर हुई, जहां जसविंदर अपनी रेहड़ी पर काम कर रहे थे।

घटना के अनुसार, पहले दो युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और उसे धमकाया। कुछ ही देर बाद निहंग सिंह अपने दो-तीन साथियों के साथ लौट आया और तेजधार तलवार से हमला कर दिया। शोर सुनकर जसविंदर की पत्नी सिमरनजीत कौर मौके पर आईं, लेकिन आरोपी भाग निकला।
जसविंदर सिंह को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सदर पुलिस ने तुंरत बब्बू पुत्र महिंदरपाल सिंह निवासी गली नंबर 5, मुस्तफाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों या हिंसा में शामिल न हों और पुलिस की निष्पक्ष जांच में सहयोग दें।
यह घटना अमृतसर में सुरक्षा और आम जनता की चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में अब सनसनी फैल गई है, और दुकानदार के परिवार ने तुरंत पुलिस की मदद मांगी।
पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ऐसे गंभीर अपराध की पुनरावृत्ति न हो।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !