Breaking News

दरभंगा के निशांत झा का जलवा, मैथिली भोजपुरी समागम दिल्ली में हुए सम्मानित

डेस्क : लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को दरभंगा सहित पूरे मिथिलांचल में वास्तविक रूप में चरितार्थ करने वाले पत्रकार निशांत झा को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मैथिली भोजपुरी समागम में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें आम आदमी पार्टी के विधायक व आप (पूर्वांचल शक्ति) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पति त्रिपाठी के हाथों मिला है।

निशांत झा को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

राजनीतिक एवं सामाजिक पत्रकारिता में उत्कृष्टता के कई झंडे गाड़कर अपनी विशेष पहचान बना चुके निशांत झा दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के सहोड़ा गांव के सुशील झा के पुत्र हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे और पले बढ़े निशांत झा इतनी कम उम्र में कई सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही सामाजिक कार्यों और गरीब गुरबों की आवाज उठाने का जज्बा दिल में रखने वाले निशांत झा ने अपने जीवन को पत्रकारिता जैसे कठिन क्षेत्र में झोंक कर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। इनकी निडर और धारदार लेखनी से विधायक, सांसद, मंत्री, अधिकारी सबकी पोल खुलती रहती है। राजनीतिक पत्रकारिता में विशेष कर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। निशांत झा के इस सम्मान से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

श्री झा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली स्थित द्वारिका में मैथिली भोजपुरी समागम में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में साहित्य , मीडिया , राजनीतिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी नामचीन हस्तियों की उपस्थिति रही।

Advertisement

कार्यक्रम में कई नेताओं की उपस्थिति रही जिनमें भाजपा के सांसद परवेश वर्मा, आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे , विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी , संस्था के अध्यक्ष रौशन चौधरी , लव यू दुल्हिन सिनेमा के निर्माता विष्णु पाठक समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …