डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्विरोध जदयू के अध्यक्ष बने। रविवार को अपराह्न तीन बजे नाम वापसी का समय समाप्त होते ही हुई उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। दिल्ली में उनके प्रतिनिधि संजय गांधी ने जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में बाढ़, जल-जमाव और दुर्गापूजा के कारण नामांकन के समय भी दिल्ली नहीं जा सके थे और आज भी प्रमाण पत्र लेने नहीं जा सके। ऐसे में उनके प्रतिनिधि ने दिल्ली में नीतीश कुमार के बदले प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इधर नीतीश कुमार के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी के नेताओं समेत एनडीए के लोगों ने बधाई दी है।

युवा जदयू के प्रदेश सचिव सह हायाघाट विधानसभा प्रभारी rajeshwar rana उर्फ बिलटू सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निर्विरोध जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

युवा जदयू के प्रदेश सचिव rajeshwar rana ने कहा कि बिहार के अति लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संघठन को मजबूती मिलेगी एवं युवा जदयू में नीतीश जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से खुशी का माहौल है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !