डेस्क : सरकार के सचिव, कृषि विभाग एन. श्रवणन ने जिला के कई पंचायतों मेँ दौरा करके कुछ प्रगतिशील किसानों के द्वारा किये जा रहे उन्नत खेतीबारी का निरीक्षण किया और किसानों के प्रयास को देखकर अभिभूत हुए. फील्ड विजिट के क्रम मेँ सचिव जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम.के साथ हायाघाट प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर बहादुरपुर पंचायत एवं बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत खैरा पंचायत का भ्रमण किये.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सबसे पहले इन्होने श्रीपुर पंचायत मेँ दिनेश भगत के पॉली हाउस मेँ विभिन्न प्रजाति के पान की खेती का निरीक्षण किये. श्री भगत एक प्रगतिशील किसान के तौर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं. इन्होने पान की खेती एवं सिंचाई के लिये नई तकनीक का प्रयोग किया हैं.

पॉली हाउस मेँ ये फॉग इर्रिगेशन प्रणाली से पान की सिंचाई कर रहे हैं.श्री भगत ने अधिकारियों को फॉग सिंचाई प्रणाली को चलाकर भी दिखाया.सचिव एवं डीएम ने उनके नई तकनीक से पान की खेतीबारी का मुक्त कंठ से सराहना किया और उनका हौसला अफ़ज़ाई भी किया.सचिव ने भगत जी से पान की विभिन्न प्रजाति की अच्छी खेती एवं सिंचाई के बारे मेँ जानकारी भी प्राप्त किये.

वहां उपश्थित पी.डी.आत्मा द्वारा बताया गया कि इन्होने राष्ट्रीय सब्जी अनुसन्धान केन्द्र, वाराणसी मेँ प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं.यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मा परियोजना के तहत दिलाया गया हैं.बताया कि वर्ष 2018 मेँ जिला के 20 किसानों को प्रशिक्षण हेतु वाराणसी भेजा गया था जिसमें भगत जी भी शामिल थे. सचिव महोदय ने श्री भगत को इस तकनीक की जानकारी अन्य किसानों को भी प्रदान करने का सुझाव दिया.

इसके बाद सचिव ने बहादुरपुर के खैरा पंचायत मेँ सात एकड़ मेँ ड्रिप सिंचाई प्रणाली से किया गया केले की खेती का निरीक्षण किये.यह खेती यहां के एक प्रगतिशील किसान मनोरंजन सिंह ने कर रखा हैं. ड्रिप इर्रिगेशन से बहुत कम समय मेँ बड़े क्षेत्र मेँ सिंचाई हो जाती हैं.इसमें सरकार द्वारा किसानों को 90% अनुदान दिया जा रहा हैं.

इस अवसर पर पी.डी.आत्मा शकील अख्तर, डीएओ समीर कुमार, सहायक निदेशक, उद्यान कैलाश महतो, बीडीओ हायाघाट /बहादुरपुर एवं अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी मौजूद थें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !