
लखनऊ ब्यूरो:: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जब जनता को अपनी जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास। राजनीतिक गठजोड़ में व्यस्त भाजपा देश की आर्थिक दुर्दशा का कारण बन गई है। अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि खेती और बाजार सब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। कारोबार चौपट है। कुशासन से सब परेशान हैं। एक ओर बारिश से आई तबाही में प्रदेशवासी जान गंवा रहे हैं। अपना सब कुछ खो चुके गरीब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
वहीं मुख्यमंत्री पूरी सरकार समेत अपनी उपलब्धियों का बखान सुनाकर फूले नहीं समा रहे हैं। चंदौली-जौनपुर में भीषण बारिश में मकान गिरने से 4 मौंते हो गई, एक बच्चा और एक महिला घायल हो गई। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार किसी की सुध तक नहीं ली। भाजपा की राज्य सरकार ने ढाई साल बड़ी-बड़ी बातों और झूठे सपने दिखाने में ही बिता दिए। गड्ढा मुक्त होने के बजाय सड़कें गड्ढे में हो गई हैं। बदायूं के सहसवान में बृजपाल की बिजली चोरी में हवालात में हुई मौत भाजपा कुशासन की देन है। भाजपा वास्तविक मुद्दों का सामना नहीं करना चाहती है। भाजपा की उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने खुद तो कुछ नहीं किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !