
लखनऊ ब्यूरो:: राजधनी में डेंगू के 18 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। इसके अलावा 48 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि शनिवार को लैब में हुई जांच में 18 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें ठाकुरगंज, रश्मि खंड, राजाजीपुरम, ऐशबाग, शारदा नगर, तेलीबाग, बंगला बाजार, माल, गोमती नगर, इन्दिरा नगर, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, आशियाना, आलमबाग, रुचि खंड, सालेह नगर में डेंगू के मरीज मिले हैं।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
फाइट द बाइट अभियान के तहत सीएमओ टीम ने 1514 जगह निरीक्षण किया। इसमें इन्दिरा नगर, जल निगम कॉलोनी हजरतगंज, बंगला बाजार पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, रुचि खंड, ऐशबाग समेत 48 जगह पर डेंगू का लार्वा मिला। वहीं, 10 स्कूलों में टीमों ने जाकर बच्चों को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जागरुक किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !