
लखनऊ ब्यूरो :: एक बार पुनः शनिवार से चारबाग बस अड्डे से जबरौली के बीच बस सेवा की शुरुआत हुई। यूपीसीएलडीएफ के चैयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने मोहनलालगंज बस अड्डे से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद बस का टिकट लेकर जबरौली तक गए। ये बस सेवा बीते एक वर्ष से बंद थी। 1985 में जबरौली से बस सेवा शुरु हुई थी लेकिन कुछ समय बाद बंद हो गई। बीते वर्ष भी बस सेवा कैसरबाग बस अड्डे से 12 सितंबरर 2018 को जबरौली गांव के लिए शुरू होने के चंद दिनो बाद बंद हो गई।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
एक बार फिर चारबाग से जबरौली गांव के लिए बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। परिवहन निगम के एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि ये बस सेवा चारबाग से शाम छह बजे रोजाना जबरौली के लिए चलेगी। वापसी में जबरौली से सुबह चारबाग के लिए रवाना होगी। जिसका चारबाग से जबरौली के बीच 30 किलोमीटर के सफर पर 33 रुपये किराया देना होगा। इस बस के चलने से जबरौली सहित गौतमखेड़ा और गौरा गांव के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !