
लखनऊ ब्यूरो :: डिफेंस एक्सपो के लिए बीबीएयू में हैलीपैड बनाया जाएगा। शनिवार को डिफेंस एक्सपो 2020 की तैयारी बैठक में डीएम ने एसडीएम सरोजनीनगर और सीओ पुलिस को यह निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए शटल बस सेवा चलाई जाएगी। यह हैलीपैड वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बनाया जाना है। इसके अलावा शहीद पथ के किनारे रमाबाई रैली स्थल के पास स्थित हैलीपैड तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने और आसपास की सफाई कराने के भी निर्देश डीएम ने दिए। इसके अलावा लोगों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि आयोजन में जांच के लिए तैनाती की जिम्मेदारी एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्र को दी गई है। पुलिस की तैनाती का नोडल अधिकारी एएसपी उत्तर क्षेत्र को बनाया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
डीएम ने बताया कि इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, वृंदावन योजना के साथ अवध शिल्पग्राम और रिवर फ्रंट पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। बैठक में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, लेसा, एलडीए, एचएएल के अफसर मौजूद रहे। एनसीसी के कैडेट और सिविल डिफेंस के वार्डेन भी संभालेंगे व्यवस्था डिफेंस एक्सपो के तहत होने वाले कार्यक्रमों में एनसीसी कैडेटों और सिविल डिफेंस के वार्डेनों को भी तैनात किया जाएगा। इस आयोजन के लिए 200 स्वंयसेवकों की आवश्यकता है। डीएम ने इसके लिए इन दो संस्थाओं से मदद लेने के निर्देश दिए हैं। ये स्वंयसेवक व्यवस्था संभालने में मदद करेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !