Breaking News

दरभंगा समेत 16 जिलों के बदले सिविल सर्जन, लॉकडाउन के दौरान ही पदस्थापन की अधिसूचना जारी

डेस्क : बिहार सरकार ने राज्य के एक साथ 16 जिलों में नए सिविल सर्जनों की तैनाती कर दी है। कोरोना से बचाव को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान ही इनके पदस्थापन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।


 
जारी अधिसूचना के मुताबिक गोपालगंज के सिविल सर्जन नवलकिशोर प्रसाद को वहां से हटाते हुए भागलपुर का क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी बनाया है। वहीं, संजीव कुमार सिन्हा को दरभंगा, डॉ विमल प्रसाद सिंह को नवादा, डॉ आत्मानंद कुमार को लखीसराय और डॉ राकेश चंद्र सहाय वर्मा को सिविल सर्जन सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं महेश्वर प्रसाद गुप्ता को सिविल सर्जन कटिहार, त्रिभुवन नारायण सिंह को सिविल सर्जन गोपालगंज और सुनील कुमार झा को सिविल सर्जन मधुबनी बनाया गया है।


 
श्री नंदन को सिविल सर्जन किशनगंज, अवधेश कुमार को सहरसा, डॉ अति रमन झा को समस्तीपुर (इनका पदस्थापन एक मई 2020 से प्रभावी होगा) किया गया है। इसके अलावा डॉ विजेंद्र सत्यार्थी को जमुई, डा. अजय कुमार सिंह को खगड़िया, डा. राजदेव प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन शिवहर (जून 2020 से सिविल सर्जन का प्रभार लेंगे) बनाया गया है। इनके अलावा उमेश शर्मा को पूर्णिया, डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा को सीवान और डॉ. सुधीर कुमार को सिविल सर्जन रोहतास के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …