डेस्क : लाभार्थियों के बीच मुफ्त में वितरण के लिए तीन महीने का अनाज राज्य सरकार ने जिलों में भेज दिया। इसी के साथ सरकार ने दाल की भी व्यवस्था कर ली है। दाल भी जिलों को भेज दिया गया। जन वितरण दुकानों के खुलने की अवधि भी बढ़ा दी गई तथा अलग अलग लाभुकों के लिए अलग शिफ्ट कर दिया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर पूरी व्यवस्था की सूचना दे दी है। उन्होंने कहा है कि दुकाने 7:00 बजे सुबह से ही खुलेंगी और 4:00 बजे शाम तक आनाज वितरण का काम होगा। बढ़ी हुई अवधि यानी 7:00 बजे सुबह से 10:00 बजे तक बुजुर्गों के लिए होगी। हर श्रेणी के बुजुर्ग इस अवधि में अनाज ले सकेंगे।

पहले की तरह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक का समय सभी लाभार्थियों के लिए होगा। 2:00 से 4:00 शाम के बीच हर श्रेणी की महिलाएं दुकान पर जाकर अनाज ले सकेंगी। सरकार ने पहले भी दुकानदारों को शिफ्ट में अनाज बांटने का निर्देश दिया था। लेकिन इसका कड़ाई से पालन करने के लिए अब विभाग ने खुद ही शिफ्ट कर दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !