Breaking News

दरभंगा में 195 विल्लेज क्वारंटाइन सेंटर, आवासित 2232 लोगों को भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध

दरभंगा : लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से आये हुए सभी अप्रवासी मजदूरों/अन्य लोंगो को उनके गाँव के स्कूल/पंचायत भवन में क्वारंटाइन किया गया है। जिला में कुल 195 क्वारंटाइन सेन्टर क्रियाशील है जिसमें कुल 2232 अप्रवासी मजदूर/अन्य व्यक्ति ठहरे हुए हैं।

विल्लेज क्वारंटाइन केंद्रों में सबसे अधिक कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 21 केन्द्र शामिल हैं। वहीं अलीनगर प्रखण्ड में 11 क्वारंटाइन सेन्टर, बहादुरपुर प्रखण्ड में 12 क्वारंटाइन सेन्टर,

बहेड़ी प्रखण्ड में 10 क्वारंटाइन सेन्टर, बेनीपुर प्रखण्ड में 11 क्वारंटाइन सेन्टर, बिरौल प्रखण्ड में 18 क्वारंटाइन सेंटर, सदर प्रखंड में 09, नगर निगम क्षेत्र में 01, गौड़ाबौराम प्रखण्ड में 08 क्वारंटाइन सेन्टर, घनश्यामपुर प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, हनुमाननगर प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, हायाघाट प्रखण्ड में 10 क्वारंटाइन सेन्टर,

जाले प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन सेन्टर, केवटी प्रखंड में 09, किरतपुर में 04, कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड में 20 क्वारंटाइन सेन्टर, मनीगाछी प्रखण्ड में 09 क्वारंटाइन सेन्टर, सिंहवाड़ा में 14 एवं तारडीह प्रखण्ड में 05 क्वारंटाइन (संगरोध) सेन्टर संचालित है। इन सभी संगरोध केंद्रों में कुल 2232 व्यक्तियों के आवासित होने की सूचना प्रतिवेदित है।

क्वारंटाइन सेन्टर में ठहराये गये सभी लोगों को सरकारी स्तर पर आवासन एवं भोजन/पानी/चिकित्सा आदि की सारी सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। इन लोगों के भोजन/आवासन का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन कि या जायेगा ।

जिला मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि आज कुल 2439 लोगों को क्वारंटाइन केन्द्रों में खाना खिलाया गया है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …