दरभंगा : लहेरियासराय एवं ट्रैफिक थाना के पास चल रहे वाहन चेकिंग का निरीक्षण करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमानुसार सभी प्रकार के वाहनों की जांच करवाने एवं प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया।
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय
उन्होंने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों का निरीक्षण किया। घनश्यामपुर थाना के द्वारा किये जा रहे वाहन चेकिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन चेकिंग का कड़ाई से नियमानुसार जांच करने हेतु निर्देश दिए।

संध्या 6:00 बजे से उन्होंने जिला अतिथि गृह में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन के साथ बैठक कर उन्हें नियम विरुद्ध खुले में धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर को चुनाव के दौरान सभी प्रकार के बड़े लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने के लिए अन्य विभागों से सूचना लेते रहने का निर्देश दिया।
उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को सभी दूरस्थ गांव तक जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !