डेस्क : ओलम्पियाड की राष्ट्रस्तरीय परीक्षा आगामी 24 नवंबर को पूरे भारत में आयोजित होगी। एमएलएसएम कॉलेज के रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष सह प्रभारी प्रो. प्रेम मोहन मिश्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत के स्कूली छात्रों में विज्ञान शिक्षण की प्रतिभा को तराशने एवं उनमें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने हेतु अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षा में भारतीय छात्रों की भागीदारी के लिए भारत सरकार द्वारा संपोषित चयन परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भाग लेने के लिए भारतीय छात्रों के चयन हेतु आयोजित होने वाली प्रथम चरण की परीक्षा जिसे राष्ट्र स्तरीय परीक्षा कहा जाता है, 24 नवंबर (रवि़वार) को संपूर्ण भारत में आयोजित की जाएगी। कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में विज्ञान संकाय में अध्ययनरत छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।

इस परीक्षा में भौतिकी ,रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं खगोल विज्ञान विषयों की अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। कोई भी छात्र एक ही या अनेक विषयों में भी भाग ले सकता है। कहीं के छात्र-छात्राएं किसी भी परीक्षा केन्द्र पर इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं लेकिन उनका चयन जिस केन्द्र पर परीक्षा में शामिल होंगे उसी राज्य के कोटा में होगा।

इन परीक्षाओं में प्रश्न पत्र सीबीएसई क्लास 11 एवं 12 वीं के पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे। क्लास नवमी एवं दसवीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए जूनियर साइंस ओलंपियाड की परीक्षा 17 नवंबर (रविवार) को आयोजित होगी । सभी परीक्षाओं के लिए प्रति छात्र प्रति विषय परीक्षा शुल्क 150 रूपया रखा गया है ।भारत में इस ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन भारत सरकार की संस्था होमी भाभा विज्ञान शिक्षण केंद्र, (एचबीसीएसई) मुंबई ,जो टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान की इकाई है, के द्वारा की जाती है।

इस परीक्षा के आधार पर बिहार राज्य से लगभग 30- 35 छात्रों का चयन होगा। ये छात्र द्वितीय चरण में भारतीय राष्ट्रीय ओलंपियाड (आईएनओ) में भाग लेंगे। द्वितीय चरण की परीक्षा के आधार पर पुन: 30-35 छात्रों का चयन होगा। ये छात्र होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन में ओरियंटेशन कम सिलेक्शन कैंप में (ओसीटीएस) भाग लेंगे, जहां उन्हें वैज्ञानिकों के द्वारा एक महीने का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत चयनित छात्र अंतररा्ट्रिरय ओलंपियाड में भाग लेने विदेश जाएंगे।

मुंबई में होने वाले ट्रेनिंग एवं विदेश जाने का सारा खर्चा भारत सरकार वहन करेगी। स्थानीय एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के चयन हेतु प्रथम चरण की होने वाली राष्ट्र स्तरीय परीक्षा एनएसईपी, एनएसईसी, एनएसईबी, एनएसईए एवं एनएसईजेएस का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्र परीक्षा के प्रभारी बनाए गए हैं। किसी भी महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र अपना परीक्षा आवेदन पत्र यहां जमा कर सकते हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !