डेस्क : कॉल टर्मिनेशन चार्ज से जुड़े नियमों की अनिश्चितता के कारण उद्योगपति मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार को घोषणा की है कि वह कस्टमर्स से कॉलिंग के पैसे लेगा। जियो यूजर्स को जियो के अलावा बाकी नेटवर्क पर किए जाने वाले वॉयस कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा, लेकिन उन्हें बराबर मूल्य का फ्री डेटा देकर जियो इसे बैलेंस भी करने वाला है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जियो ने एक बयान में कहा है कि जब तक टेलिकॉम ऑपरेटरों को अपने यूजर्स द्वारा अन्य ऑपरेटरों के नेटवर्क पर किए गए मोबाइल फोन कॉल के लिए पेमेंट करने की जरूरत पड़ रही है, तब तक 6 पैसा प्रति मिनट शुल्क ही लागू रहेगा। ये चार्ज जियो यूजर्स द्वारा दूसरे जियो नंबर पर किए गए कॉल और वॉट्सएप, फेसटाइम या ऐसे अन्य प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करके किए गए फोन और लैंडलाइन कॉल पर लागू नहीं होगा।

ट्राई के फैसले से नुकसान
2017 में दूरसंचार नियामक ट्राई ने इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) को 14 पैसे से 6 पैसे प्रति मिनट तक घटा दिया था और कहा था कि इसे जनवरी, 2020 तक खत्म कर दिया जाएगा। अब ट्राई ने रिव्यू के लिए एक कंसल्टेशन पेपर मंगवाया है कि क्या इस टाइमलाइन को बढ़ाने की जरूरत है। चूंकि जियो नेटवर्क पर वॉइस कॉल फ्री हैं, इसलिए कंपनी को भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे ऑपरेटर्स को किए गए कॉल्स के लिए 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है।

इनकमिंग कॉल्स होंगी फ्री
ट्राई के इस कदम से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जियो ने अपने राइवल के नेटवर्क पर हर कॉल के लिए ग्राहकों से 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लेने का फैसला किया है। यह पहली बार होगा जब जियो यूजर्स वॉयस कॉल के लिए पेमेंट करेंगे। अब तक जियो केवल डेटा के लिए चार्ज लेता है, और देश में कहीं भी और किसी भी नेटवर्क पर वॉइस कॉल पूरी तरह फ्री है। हालांकि, सभी नेटवर्क से इनकमिंग कॉल्स पहले की तरह फ्री में जारी रहेंगी।


ट्राई का फैसला है वजह
जियो के बयान में कहा गया है कि ट्राई की ओर से मांगे गए कंसल्टेशन पेपर की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है और जियो को न चाहते हुए भी, मजबूरी में आईयूसी चार्ज लगने तक कस्टमर्स से ऑफ-नेट मोबाइल कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट लेने पड़ रहे हैं। जियो बुधवार से होने वाले सभी रीचार्ज के बाद कस्मर्स से जियो के अलावा दूसरे मोबाइल ऑपरेटर्स पर किए गए कॉल्स के लिए आईयूसी टॉप-अप वाउचर के माध्यम से 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज लेगा।

बदले में मिलेगा एक्सट्रा डेटा
ट्राई की ओर से टर्मिनेशन चार्ज शून्य न किए जाने तक कस्टमर्स को यह कॉलिंग चार्ज देना पड़ेगा। हालांकि, इस रकम के बदले आईयूसी टॉप-अप वाउचर की खपत के हिसाब से उतना ही डेटा यूजर्स को एक्सट्रा दिया जाएगा। जियो ने बताया कि आईयूसी फीस के तौर पर पिछले तीन साल में कंपनी ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसे राइवल टेलिकॉम ऑपरेटर्स को लगभग 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक किया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !