दरभंगा : बेतरतीव एवं अवैध ढंग से कर्मी को मिलाकर घरों में पानी पाइप ले जाने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर थाना ने पाइप, औजार को जप्त कर लिया।

हालांकि भनक लगते ही इसे लगाने वाले कर्मी भाग खड़े हुए। मालूम रहे कि अभी इस लाइन से सिर्फ स्टैंड पोस्ट देना है। इसके बाद निगम के माध्यम से विधिवत हर होल्डिंग को कनेक्शन देने का आवेदन लिया जाएगा। जो संभवत जून में प्रारम्भ होगा। लेकिन अभी विभाग के कर्मी के मेल से दो से तीन हजार रुपये देकर चोरी छिपे कनेक्शन लगाने का काम जारी था और बेतरतीब ढंग से पाइप को कई जगह क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया। इससे समाज मे असमानता भी फैल रही थी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सूचना मिलते ही प्रशासन ने नगर थाना के पीछे अवैध रूप से लगा रहे पानी कनेक्शन की जगह पहुंच कारवाई की। अब अन्य जगहों पर जहां अवैध रूप से घरों में कनेक्शन लिया गया है या मोटर लगा पानी खींचा जा रहा है, उसे चिंहित कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। प्रशासन अभी सिर्फ सामूहिक उपयोग के लिए स्टैंड पोस्ट लगाने का काम कर रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !