Breaking News

दरभंगा में ‘तेंदुआ’ को घेरकर मारने में डेढ़ दर्जन ग्रामीण घायल

दरभंगा / सिंहवाड़ा : मनकौली पंचायत के चिचड़ी अग्यासपुर के एक पान के बरेब में एक तेंदुआ को ग्रामीणों ने घेर कर मार डाला। मरने से पूर्व लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामीणों को तेंदुआ ने बुरी तरह जख्मी कर दिया है। इनमें से एक का उपचार डीएमसीएच में चल रहा है। शेष का उपचार पीएचसी सिंंहवाड़ा में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अहले सुबह जूड़शीतल के अवसर पर अग्यासपुर की पुतुल कुमारी अपने बगीचे में पानी पटाने गई थी। बगीचे में पेड़ों को पटाकर घर लौट रही थी, तो बाल्टी में बचे पानी को बगल के एक झाड़ी में फेक दिया। जहां पूर्व से ही एक तेंदुआ छिपा हुआ था। पानी फेकने के साथ ही तेंदुआ आक्रमण के लिए पीछा किया। इसी क्रम में अगल-बगल के बगीचे के लोग जुटकर तेंदुआ पर आक्रमण किया।

लोगों को जख्मी करते हुए तेंदुआ में एक बरेब में जा घुसा। जहां ग्रामीणों ने उसे घेर कर मार डाला। इधर सूचना पाकर डीएफओ मुजफ्फरपुर अपने कर्मियों के साथ पहुंच कर मृत तेंदुआ को अपने साथ ले गये। ग्रामीणों की आशंका है कि यह तेंदुआ बाल्मिकीनगर या नेपाल की ओर से आया होगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *