दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही चौक पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं तीसरा घायल व्यक्ति डीएमसीएच में गंभीर अवस्था में ईलाज करा रहा है। बताया जाता है कि दिन के ठीक 4:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने चाय-नास्ते की एक दुकान पर बैठे तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए समस्तीपुर की ओर भाग गये।

डीएमसीएच में ईलाज करा रहे घायल राजकुमार यादव ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति रवि सिंह हैं। जो कुछ पहले हत्या किये गये सुनील सिंह का भाई है। बताया जाता है कि इनलोगों में पहले से ही आपसी दुश्मनी चली आ रही है।

गोलीचालन के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल लोगों को डीएमसीएच पहुंचाया गया। जहां बैजू यादव और परीक्षण यादव को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल व डीएमसीएच पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !