Breaking News

दिग्गज नेता फातमी का राजद से इस्तीफा, बोले तेजस्वी – इस्तीफा होगा स्वीकार

दरभंगा : राजद नेता पूर्व मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने आज राजद के सभी पदों से त्याग पत्र देते हुए 18 अप्रैल को मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने की बात कही। खाजासराय स्थित अपने आवास पर वे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मधुबनी में 18 तारीख तक नामांकन करने की तिथि है। अगर उस दिन तक राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी सिंबौल या फिर बाहर से समर्थन देने का ऐलान करते हैं, तो ठीक है, नहीं तो उसी दिन पार्टी को अलविदा कह देंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने 30 साल तक पार्टी की खिदमत की है जिसको लेकर उन्हें इसका अवार्ड मिलना चाहिए, नाकि उन्हें पनिशमेंट दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल में नए-नए बने पार्टी को तर्जीह दिया जा रहा है। जबकि उन्होंने कहा कि मैंने मिथिलांचल में पार्टी मजबूत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी से अलग होना बड़े ही दुख की बात है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि जिन्हें टिकट नहीं मिल सका वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं और मुझे पूरा उम्मीद है कि पार्टी मुझे मधुबनी सीट पर समर्थन करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि डॉ शकील अहमद को अगर कांग्रेस का चुनाव चिह्न मिलता है, तो वे उनका समर्थन करेंगे। अगर उनको नही मिलता है तो हर हाल में मधुबनी संसदीय क्षेत्र से वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करेंगे।


फातमी का इस्तिफा होगा स्वीकार : तेजस्वी

राजद नेता सह विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज मो. अली अशरफ फातमी के धमकी के आगे झुकने से इनकार करते हुए कहा कि उनका इस्तिफा मंजूर कर लिया जाएगा। साथ ही अगर वे पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त रहे, तो 6 साल तक पार्टी में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। नेता विरोधी दल बरूआरा में आयोजित राजद सभा में भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद पहले भी वे पार्टी छोड़ दिए थे, लेकिन लालू प्रसाद का दिल इतना बड़ा है कि उन्हें पार्टी में ले लिये। तेजस्वी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें 6-6 बार टिकट दिया।

चुनाव जीतने पर उन्हें केन्द्र में मंत्री बनाया, लेकिन एक ही व्यक्ति को हर बार मौका नहीं दिया जा सकता है। दरभंगा में अब्दुलबारी सिद्दिकी को प्रत्याशी बनाया गया है और मधुबनी सीट गठबंधन के खाते में गया है। ऐसे में उन्हें सब का ख्याल रखना है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *