Breaking News

मिथिला के सर्वांगीन विकास के लिए जरूर दें वोट – गोपालजी ठाकुर

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनीगाछी प्रखंड के दहौरा गांव में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने एवं मिथिला के सर्वांगीन विकास के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी लोगों के घर में मुफ्त में बिजली कनेक्शन पहुंचाया। साथ ही किसानों के खेतों में मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। जिसके कारण अब पटवन में किसानों को मोटी रकम खर्च नहीं करना होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव में भी हर समय लोगों को बिजली उपलब्ध करा रही है। जिसके चलते लोग मिट्टी तेल और लालटेन को भूल गये हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर गैस कनेक्शन दिया गया। कांग्रेस के जमाने में तो एमपी से गैस कनेक्शन के लिए लोगों को गुहार लगानी पड़ती थी। कार्यालय उद्घाटन के बाद श्री ठाकुर अगल-बगल के गांवों में भी जनसम्पर्क किया।

उनके साथ प्रदीप ठाकुर, मदन यादव, नरेन्द्र झा, प्रकाशचंद्र मिश्र पप्पू, रजनीश झा, चंदन झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी और विधायक संजय सरावगी भी थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *