दरभंगा : फेकला ओपी प्रभारी वासुदेव सिंह को नगर एसपी योगेंद्र कुमार ने नशे की हालत में दबोच लिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर नगर एसपी योगेंद्र कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह मामले की जांच के लिए फेकला ओपी देर रात पहुंचे, जहां ओपी प्रभारी श्री सिंह को नशे की हालत में देखते ही आश्चर्यचकित हो गए।

उसे तत्काल हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाना लाया गया, जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। उसके बाद बहादुरपुर थाने के हवाले कर दिया गया। जहां प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि दारोगा बासुदेव सिंह को दबोचने के लिए पुलिस कई दिनों से प्रयास कर रही थी। नशे की हालत में रोजाना आम लोगों के साथ वह दुर्व्यवहार कर रहे थे। उनके ऊपर स्थानीय लोगों ने कई गंभीर आरोप भी लगा रखा था। शराब तस्करी से भी जुड़े होने की बात बताई जा रही है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी दारोगा थाने में जब्त शराब को इस्तेमाल किए थे अथवा किसी कारोबारी से मंगा कर शराब पिए थे। दोनों ही मामले में वह आरोपित पाए जाते हैं तो उनके ऊपर एक और संगीन धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। तत्काल उन्हें निलंबित कर दिया है। अब उन्हें बर्खास्त करने के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !