डेस्क : शराब के चक्कर में एक नहीं, बल्कि आज दो थानेदार फंस गए हैं। एक थानेदार को जहां गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दूसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन दाेनों थानेदारों की हरकतों से बिहार पुलिस की भद पिट गई है।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
नया मामला मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाने का है। थानेदार के कमरे से शराब बरामद की गई है। एसएसपी मनोज कुमार पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार की सुबह ही दरभंगा के फेकला ओपी प्रभारी को शराब के नशे में रहने के कारण गिरफ्तार किया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, मुज फ्फरपुर के मीनापुर पुलिस स्टेशन के थानेदार रजनीश कुमार के बारे में पहले से शराब को लेकर शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब थानेदार रजनीश कुमार के कमरे से दो बोतल शराब मिली। इतना ही नहीं, आवास के दूसरे कमरे से भी भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।

मीनापुर के थानेदार रजनीश कुमार के कमरे से शराब मिलने के मामले को एसएसपी मनोज कुमार ने गंभीरता से लिया है। वे थानेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। बताया जाता है कि सीजर लिस्ट से अधिकारी मिलान भी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के बाद किसी आरोपी थानेदार रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया जा सकता है।

बता दें कि बिहार पुलिस के लिए गुरुवार का दिन ही खराब है। सुबह में दरभंगा में ऐसा ही मामला सामने आया है। फेकला ओपी के प्रभारी बासुदेव सिंह को नशे की हालत में टाउन एसपी योगेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ स्थानीय लोगों से शिकायत की थी। बताया जाता है कि नशे की हालत में प्रभारी हमेशा लोगों के साथ गलत व्यवहार करते थे। गिरफ्तार किए जाने के बाद बासुदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !