
लवेदी / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : लवेदी थाना में एसएसपी इटावा और एसपी ग्रामीण के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर तीन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें 1 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी रहे दो प्रार्थना पत्रों की वैधानिक व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उपलब्ध जानकारी के अनुसार एसएसपी इटावा और ग्रामीण एसपी के चलते दिशा निर्देशन मैं लवेदी थाना परिसर में समाधान दिवस का कार्यक्रम थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाचार लिखे जाते वक्त तक पटल पर तीन प्रार्थना पत्रों को पीड़ितों ने प्रस्तुत किया जिसमें एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया दो प्रार्थना पत्रों पर अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपस्थित लोगों से अनुरोध किया और कहा कि कहीं पर कोई भी होनी अनहोनी की जानकारी मिलती है तो तुरंत ही सीयूजी नंबर पर या मौके पर आकर किसी भी वक्त बताया जा सकता है ताकि समय से उसका उपचार संभव हो सके। श्री सिंह ने उपस्थित लोगों से यह भी अपील की कि यदि हम लोगों के द्वारा भी कहीं चूक होती है तो वह आप लोग मुझे बताइए ताकि किसी भी चूक के लिए उसका सुधार हो जिससे जनता और पुलिस के बीच में आपसी मेल जोल बढ़े। मौके पर हमारे क्षेत्र में दौड़ने वाली हंड्रेड डायल की भी थानाध्यक्ष ने तारीफ की कि सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचती है पुलिस। जिससे हम लोगों को भी किसी भी अनहोनी को टालने में भारी सहायता मिलती है। इसके लिए हमारे हंड्रेड डायल के जवान बधाई के पात्र हैं। पैरा लीगल वालंटियर अश्विनी कुमार त्रिपाठी के साथ साथ पवन कुमार शर्मा व जगराम सिंह यादव उपनिरीक्षकों ने पीड़ितों और उपस्थित लोगों की व्यवस्था को संभालने का मुस्तैदी के साथ कार्य किया। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल बृजमोहन सिंह, महेंद्र सिंह यादव, प्रवेश तिवारी आदि कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !