चकरनगर / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार तहसील समाधान दिवस तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, इस दौरान 63 प्रार्थना पत्र पोर्टल पर दर्ज किए गए जिनके निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही की गई।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर पीड़ितों के द्वारा 63 प्रार्थना पत्र पोर्टल पर दर्ज कराए गए, जिन पर पीठासीन अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को इस आदेश के साथ की प्रार्थना पत्रों की जांच केवल टेबल पर बैठकर न की जाए बल्कि दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर और स्थलीय निरीक्षण के साथ समाधान किया जाए और यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो इस संबंध में संबंधित वरिष्ठ अधिकारी से सहयोग लिया जाए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता अश्वनी त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा टकरूपुरा में बनाए जा रहे मार्ग में ग्रामीणों की अनाधिकृत जमीन पर बगैर कोई सूचना दिए कब्जा किया जा रहा है जिसका किसानों ने विरोध किया और उप जिला अधिकारी चकरनगर को ज्ञापन देते हुए विधि अनुकूल कार्यवाही करने और जमीन का मुआवजा दिए जाने से संबंधित मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में बृजेन्द्र त्रिपाठी, नगेंद्र त्रिपाठी, राम सिंह द्विवेदी, श्री कृष्ण कठेरिया, आजाद कठेरिया, फूलन देवी, गंगाराम कठेरिया, माया देवी व आसाराम आदि मौजूद रहे। ग्रामसभा गौहानी की तरफ से विद्युत विभाग व लाइन पर काम करवा रहे ठेकेदार की अनियमितता से संबंधित एक प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में पीठासीन अधिकारी इंद्रजीत सिंह को दिया गया जिस पर उन्होंने क्षेत्र में चढ रहे बेतहाशा पारे को मद्देनजर रखते हुए जनहित में तुरंत संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कराए जाने के सख्त आदेश पारित किए मौके पर तत्काल बैच भेज कर समस्या के समाधान का सख्त आदेश दिया।

तहसील दिवस कार्यक्रम में तहसीलदार नरेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार के साथ साथ संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !