दरभंगा (विजय सिन्हा) : हायाघाट प्रत्येक माह होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत शिविर का आयोजन शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ललित कुमार लाल के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हायाघाट मे आयोजित किया गया। 
जिसमें आए सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. नील रतन कुमार सिन्हा, डॉ. अदिति राय, डॉ. जिवेश कुमार, डॉ. मो. इरशाद ने किया। वहीं मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद, जयप्रकाश नारायण, मुकेश कुमार ने कुल 138 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी कि जांच किया। शिविर में आए सभी गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर जांच और वजन भी किया गया। इस मौके पर मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद ने बताया कि जांच में कुल 4 गर्भवती महिलाओं का हेमोग्लोबिन सामान्य से कम था जिसे उचित सलाह देते हुए आयरन फौलिक एसिड और कैल्शियम कि गोली नियमित रूप से लेने को कहा गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक शयाम नारायण यादव, कौन्सलर प्रभात कुमार, एएनएम कंचन कुमारी, प्रभावती कुमारी, मिथिलेश मिश्रा, शव्य साची चौधरी, आलोक सवॉइ, लाला नन्द झा, शिवनन्दन, पवन रेखा, आशा अमीरुल निशा, संयोगिता चौधरी, रवि प्रकाश आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
