दरभंगा / बेनीपुर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयगणेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि तंबाकू और इसके उत्पाद जीवन के लिए जहर है।

यह मानव शरीर एक मशीन की तरह है, यदि आप इसके अंदर अवांछित चीजों को डालेंगें, तो एक दिन इसे खराब होना है। मौके पर मुंसिफ सह न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार पाण्डेय ने सभी को शपथ दिलाया कि किसी भी रूप में नशे का सेवन नहीं करेंगें और अपने पास पड़ोस के लोगों
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
को भी इसके प्रति जागरूक करेंगें। कार्यक्रम में एसीजेएम दीपक कुमार द्वितीय, एसडीजेएम मो. फिरोज अकरम, अधिवक्तागण चक्रपाणि चौधरी, रामचंद्र यादव, पूनम, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव सहित सभी न्यायालय कर्मी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !