दरभंगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा जिला इकाई द्वारा महावीर मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में मतदाता जागरूकता सह जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री अनिल दूबे एवं पूर्व अभाविप कार्यकर्ता विधायक संजय सरावगी ने किया।

यह कार्यक्रम दो सत्र में चला एवं इस कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्रा ने भाग लिया। वहीं इस अवसर पर प्रान्त संगठन मंत्री अनिल दूबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् न केवल छात्र हित बल्कि समाज व राष्ट्र हित में कार्य करती है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि 100 फीसदी मतदान कैसे हो, क्योकि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चुनाव है। अत: मतदान अवश्य कड़े, यह छात्रों का कर्तव्य है कि वो आमलोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वहीं इस अवसर पर अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता व वर्तमान विधायक संजय सरावगी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हमे छात्र जीवन से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दे रही है, आज हम जहां है वहां पहुंचने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अहम योगदान है। साथ हीं उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र में कई मायने में महत्वपूर्ण है। छात्रों को चाहिए की सौ प्रतिशत मतदान हेतु समाज को जागरूक करें। वहीं इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलनुशाशक डॉ. अजित चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता सराहनीय है। यह छात्र व युवाओं की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक मतदान हो ताकि लोकतंत्र मजबूत हो। हमारा मतदान हमारे लोकतंत्र का भाग्यविधाता बने। वहीं इस अवसर पर डॉ. कन्हैया चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक देश की सफलता व असफलता मतदान पर टिकी होती है। युवाओ की भूमिका किसी भी देश मे महत्वपूर्ण होती है।

इस अवसर पर डॉ. रंगनाथ ठाकुर, अनुराग झा, सुमित सिंह ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन मणिकांत ठाकुर ने किया। वही इस अवसर पर जिला संयोजक सूरज मिश्रा, छात्र संघ महासचिव उत्सव पराशर, प्र.का.स. पिंटू भंडारी, हरिओम झा, सुमित झा, सोहन कुमार, मोनू कुमार, राजीव कुमार, अंजलि राज, रानी कुमारी, रिचा कुमारी, सोनम सिंह, रश्मि कुमारी, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी, हरखित कुमारी, रिया कुमारी, शिमा कुमारी, केशव आचार्य, आदित्य कुमार, श्रीकांत कुमार, नटवर झा, आकाश कुमार, हर्ष कसेरा , मनीष आचार्य, प्रिंस चौधरी, राजा सहनी, बाबुल कश्यप, बृज मोहन सिंह, शिवेंद्र नाथ, सुमन कुमार , नरेंद्र कुमार, आर्यन कुमार, अतुल चौधरी, विकाश झा, मिथिलेश कुमार, कृष्णा, सुनील कुमार , जय प्रकाश, अमित कुमार, मुकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, श्रीकांत कुमार, रमेश झा, आशुतोष नारायण झा, अनूप आनंद , आशीष कुमार, अनुपम आनंद, यश जुमनानी, माधव कुमार झा, अमरजीत कुमार, संदीप झा, दीपक झा, मनीष ठाकुर, सूरज कुमार, गौतम कुमार, सुधांशु झा, शुभम झा, गौतम झा, बिजेंद्र झा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !