दरभंगा : कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देशभर में लागू लॉक डाउन के चलते सभी राशन कार्डधारियों को एक माह का मुक्त अनाज जिसमें प्रति यूनिट 5 किलो चाबल एवं प्रति परिवार एक किलो दाल शामिल हैं, का वितरण करने का निर्णय लिया गया है। जिला के सभी राशन कार्डधारियों को अप्रैल माह के नियमित खाद्यान्न के साथ एक माह का मुफ्त चाबल का वितरण किया गया हैं.

दाल का पर्याप्त आवंटन प्राप्त नहीं होने के चलते राशन कार्ड धारियों को एक किलो दाल का वितरण बाकी रह गया था. जिलाधिकारी द्वारा बताया गया हैं कि दाल का आवंटन प्राप्त हो गया हैं जिसे जिला के सभी 18 प्रखंडों के लिये उपावंटित कर दिया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उठाव एवं वितरण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता रहे, इस हेतु दरभंगा जिला के सभी 18 राज्य खाद्य निगम के गोदामों में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि अपने देख-रेख में उपावंटित दाल के मात्रा का उठाव कराकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के गोदाम तक भिजवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

कहा कि जन वितरण प्रणाली के माध्यम से पॉस मशीन के द्वारा राशन कार्ड धारियों को मई माह के मूल्य सहित नियमित खाद्यान्न के साथ एक किलो मुफ्त दाल अधिकारियों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ वितरित कराया जायेगा। हिदायत दिया गया हैं कि
खाद्यान्न के वितरण में थोड़ी भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अनियमितता अथवा गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !