Breaking News

बिहार :: लगनशीलता से असफल व्यक्ति भी हो जाता सफल – चन्द्रकान्त

दरभंगा / बेनीपुर (गणपति मिश्र) : लगन के माध्यम से असफल व्यक्ति भी सफलता की ओर अग्रसर हो सकते है । किसी भी काम को करने के लिये कभी – कभी लोगों व शिक्षकों के द्वारा बच्चे प्रतारित हो जाते है । हालांकि बच्चों को प्रतारित करना अच्छी बात नहीं है फिर भी बच्चों को प्रतारना पर ध्यान नहीं देना चाहिये । 

यदि कोई भी किसी प्रतियोगिता में भाग लेते है तो वह उनकी पहली जीत है । प्रतिभागी कभी हारते नहीं है बल्कि कुछ न कुछ सिखते है या जीतते है । +2 उच्च विद्यालय बहेड़ा के प्रांगण मे आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के उद्घाटन पर अपने उद्बोधन में बोलते हुये प्रधानाध्यापक चन्द्रकान्त यादव ने छात्र – छात्राओं को सदा प्रतिभागी बनते रहने की सलाह दिये । प्रतियोगिता की शुरुआत छात्राओं के 200 मीटर दौड़ से हुई जिसमें नसीमा परवीन प्रथम , उल्फत परवीन द्वितीय तथा संजना कुमारी स्थान पर रही । प्रतियोगिता शुभाष चन्द्र वोस के जन्मतिथि तक चलेगा । विजेताओं को गणतंत्र दिवस के दिन पुरस्कृत किया जायेगा । गायन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने ऐसा समा बाँधा कि जजों को निर्णय लेना मुश्किल परने लगा ।

छात्रा खुशबू एवं मधु कुमारी के मंच संचालन तथा अतिथियों के स्वागत करते देख लोग अभिभूत हो गये । इस अवसर पर शिक्षकगण कमलेश सिंह , मनीष कुमार कुशवाहा , रविन्द्र कुमार झा , अविनाश कुमार , नौशाद अख्तर , राजेश कुमार , अरुण कुमार , अमरदीप ठाकुर , नमिता झा , राजीव रंजन , संजय झा , मनीष झा , राम प्रकाश व अन्य उपस्थित थे । संयोजक प्रवीण कुमार मंडल एवं जुगल किशोर थे ।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *